Loading...

हिमाचल के होटलों व होम-स्टे में 50 फीसदी तक डिस्काउंट, एचपीटीडीसी ने दिया स्पैशल पैकेज

Ankita • 3 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम के चयनित होटलों में एडवांस बुकिंग पर 20 फीसदी छूट 30 सिंतबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है। सैलानियों के लिए कई अन्य आकर्षक पैकेज भी जारी किए गए हैं। प्रदेश के निजी होटलों और होम स्टे संचालकों ने भी अक्तूबर माह के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग पर 30 से 50 फीसदी छूट का एलान कर दिया है।

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आकर्षक ऑफर मिलने पर लोग हिमाचल का रुख करेंगे। ऐसे में देशभर के पर्यटक पहाड़ों की सैर पर आकर इन आकर्षक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। प्रदेश में पिछले दो हफ्तों के दौरान कई शहरों में वीकेंड पर होटल ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी तक पहुंच गई है।

शिमला और सोलन जिला के कई होम स्टे में यह 80 से 90 फीसदी तक हो गई। प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से सड़कें तबाह हो गई थी। लैंडस्लाइड की घटनाएं देखकर टूरिस्ट डर गये थे। मगर, 25 अगस्त के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। सड़कें बहाल हो गई है। अब शिमला तक विश्व धरोहर रेलवे मार्ग भी बहाल हो गया है। इसके चलते पर्यटक भी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं।