लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय मिश्रित नेटबाल प्रतियोगिता में लेंगे भाग

NEHA | 28 सितंबर 2024 at 11:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश की 12 सदस्यीय टीम पहली मिश्रित राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कर्नाटक के बंगलूरू रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 1 से 4 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। नेटबाल संघ के प्रशिक्षण शिविर में 20 खिलाड़ियों में से 12 को उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हिमाचल की टीम में शामिल किया गया है।

टीम में महिला खिलाड़ियों में से आयुषी डोगरा को कप्तान और हिमानी को उप कप्तान चुना गया है। इसके अलावा वंशिका, भावना ठाकुर, योगिता, अंजू, विशाल भडोल, अजय शर्मा, शिवांग, प्रिंस चौधरी और आदित्य टीम का हिस्सा हैं। प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि राकेश कुमार को टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश नेटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर रवाना किया और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। हिमाचल की टीम इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]