Loading...

हिमाचल के 148 केंद्रों में इतने अभ्यर्थियों ने दी कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा……

Ankita 11 Dec 2023 Edited 11 Dec 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 35,200 अभ्यर्थियों ने दी। बता दें इस परीक्षा के लिए प्रदेश में 148 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। 360 पदों की इस परीक्षा के लिए 43075 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। प्रदेश के 16 स्थानों पर बनाए गए 148 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित हुई। इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इस परीक्षा के दृष्टिगत प्रदेश भर में उम्मीदवारों के लिए स्पैशल बसें चलाई गईं।

जानकारी के अनुसार, करीब 250 स्पैशल बसें चलीं। इससे उम्मीदवारों को काफी सुविधा मिली। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए थे, ऐसे में उम्मीदवार सुबह 10 बजे से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे।