हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा पहुंचकर दिया इस्तीफा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें, नालागढ़ से केएल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा निर्दलीय विधायक थे। इन्होंने कुछ ही देर पहले राज्य विधानसभा पहुंचकर अपना इस्तीफा दिया है।
निर्दलीय के अनुसार उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के हित में विधायक पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। भाजपा की ओर से जल्द टिकट तय होंगे।
वहीं, अयोग्य घोषित कांग्रेस के बागियों से खाली हुई धर्मशाला, सुजानपुर, गगरेट, कुटलैहड़़, लाहौल-स्पीति और बड़सर में भी उपचुनाव होने हैं।
अब कुल नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना तय है। अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह बागियों की सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है।