Loading...

हिमाचल के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम……

Ankita • 17 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में आज सुबह से बारिश हो रही है। वहीं प्रदेश में बारिश होने से लोगों ने गर्मी से भी काफी राहत महसूस की है। मौसम विभाग शिमला के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

बता दें यह अलर्ट बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, मंडी और चंबा के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा सिरमौर जिला में बाढ़ को लेकर चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। प्रदेश में 21 सितंबर तक भारी बारिश के आसार है।

वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बता दें प्रदेश के खासकर मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। दिन के समय पड़ रही चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।