HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह शाम घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कि प्रदेश में शीत लहर का भी काफी प्रकोप बढ़ गया। कोहरा पड़ने से वाहनों की आवाजाही पर भी काफी असर पड़ रहा है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से लोगों को काफी राहत की सांस मिल रही है।
मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राज्य के सभी भागों में 9 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कोहरे का असर यातायात संचालन पर भी पड़ रहा है। सुबह कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति भी कम रही। वाहन धीमी गति से सड़कों पर चलने को मजबूर रहे। वाहन चालक पानी डालकर आगे वाला शीशा साफ करते रहे। चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





