Loading...

हिमाचल के 75 बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी इतनी सीटें, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Ankita • 21 Sep 2023 • 1 Min Read

आवेदन के लिए इस दिन से खुलेगा पोर्टल…….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 75 बीएड कॉलेजों में करीब 8,500 सीटें भरी जाएंगी। बता दें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आरक्षण रोस्टर के अनुसार श्रेणी, संकाय वार मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही बीएड काउंसलिंग एवं प्रवेश कमेटी ने ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। प्रवेश कमेटी के चेयरमैन प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि काउंसलिंग के लिए आवेदन को 22 सितंबर को विवि का पोर्टल खुलेगा।

जारी मेरिट के अनुसार संयुक्त सामान्य वर्ग में 12,019, जेएंडके माइग्रेंट्स में 49, सिंगल गर्ल चाइल्ड में 581, नॉन मेडिकल में 4,758 और मेडिकल में 3,223 अभ्यर्थी शामिल हैं।