लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड कॉलेज में नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

SAPNA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 4:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड कॉलेज जटोली में विश्व महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने रश्मि धर सूद ने नारी शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। धर ने कहा कि महिला शक्ति को परिवार के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला समाज में तभी बराबरी कर सकेगी जब बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

धर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए जुनून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिला को तभी बराबरी का अधिकार मिलेगा जब पुरुष वर्ग मातृ शक्ति को सम्मान और आदर भाव रखेगा। मुख्य अतिथि ने डॉ अनीता गौतम, प्रेरणा शर्मा, नील कमल सहित कॉलेज की छात्राओं को भी सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]