Loading...

हिमाचल को मिले 8 नए सिविल जज, न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा का परिणाम जारी

By Ankita Published: 2 Dec 2023, 12:47 PM | Updated: 2 Dec 2023, 12:50 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम जारी होने से अब प्रदेश को आठ नए सिविल जज मिले है। गौरतलब है कि राज्य लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 17 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।

सिविल जज भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 9 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 18 से 22 सितंबर तक हुई थी। 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2023 तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया।

इसके बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग ने परिणाम जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ज्योति भागचांदनी, पारस आहुजा, सुष्मिता शर्मा, विकाश ठाकुर, अपूर्वा राज, हिमानी, राघव शर्मा और रिद्धि पत्रवाल का चयन किया गया है।

Tags: