हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए किया जा रहा कार्य- सीएम सुक्खू
सीएम बोले- कोयले से बिजली का उत्पादन 2026 तक पूरी तरह बंद करने का लक्ष्य
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकार के अगले छह महीने के कार्यक्रम ग्रीन एनर्जी पर फोकस रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने इस बार मानसून की बारिश में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव देखा है। जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम करने के लिए ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना ही होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधायक चैतन्य शर्मा के प्रस्ताव के जवाब में हिमाचल प्रदेश में 2026 तक कोयले से बिजली का उत्पादन पूरी तरह बंद करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्सी को इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी बदलने का प्रस्ताव लाया है।