Loading...

हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की वीडियो एनालिस्ट बनी कांस्टेबल शिवाली

PARUL • 7 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश में पहली बार एक महिला कांस्टेबल हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की वीडियो एनालिस्ट बनी है। वीडियो एनालिस्ट के लिए करीब 40 लोगों ने आवेदन किया था। जिसकी परीक्षा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अगस्त में हुई थी।

40 लोगों में से ऊना जिले बंगाणा के लखरूंह गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल शिवाली ठाकुर ने इस परीक्षा को पास किया और वीडियो एनालिस्ट बनने वाली वह पहली महिला कांस्टेबल बनी। बता दें कि शिवाली धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं।

शिवाली ने बताया कि वीडियो एनालिस्ट बनने की प्ररेणा उन्हें पति से मिली। उनके पति अरुण राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति अरुण ठाकुर भी हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल हैं और हिमाचल क्रिकेट संघ में अंपायर हैं।