HNN/ बद्दी
बद्दी यूनिवर्सिटी में स्वेगर डांस स्टूडियो द्वारा आयोजित हिमाचल गॉट टैलेंट में क्षेत्र के 54 से अधिक हुनरबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिमाचल गॉट टैलेंट के ऑडिशन कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ऑडिशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर युवा नेता निशांत ठाकुर ने कहा कि देवभूमि में प्रतिभा कूट कूट कर भरी है और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के हुनरबाज अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
निशांत ठाकुर ने कहा कि चाहे केबीसी में अरूणोदय शर्मा हो या फिर हुनरबाज के शो पर हिमाचल पुलिस का बैंड हार्मोनी ऑफ़ पांइस समेत दर्जनों प्रतिभाओं ने देवभूमि का डंका बजाया है। निशांत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल गॉट टैलेंट ने एक ऐसा मंच छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रदान किया है जिससे इन प्रतिभाओं को नये पंख लगेंगे। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर का आयोजकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हिमाचल गॉट टैलेंट के मंच पर वैष्णवी, माही, अर्थव, रेहान, कृष्णा, सतवीर, औजस, त्रिवेनी, कृष्णा समेत कुल 54 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान डांस, सिंगिंग, ग्रुप डांस समेत अन्य प्रस्तुतियां प्रतिभागियों ने दी। कलाकारों की प्रतिभा को गायक संजय सागर व मॉडल रानी राजपूत ने बतौर निर्णायक जज किया।
स्वेगर डांस स्टूडियो के गौरव ठाकुर व राहुल ठाकुर ने बताया कि हर जिले में हिमाचल गॉट टैलेंट के ऑडिशन लिए जाएंगे। यहां से चयनित कलाकारों को हिमाचल गॉट टैलेंट के शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





