Loading...

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने पुनर्मूल्यांकन के लिए मांगे आवेदन….

Ankita • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

अभ्यर्थी इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन….

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए 1 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बता दें पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक विवि की वेबसाइट पर ही है।

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जो अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन, पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेना चाहता है, वह तय तिथि तक आवेदन कर सकता है।

उन्होंने बताया कि मई-जून, 2023 की परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते है। पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन फार्म भरकर उपरोक्त तिथि तक तकनीकी विवि भेजना होगा।