लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल दिवस पर मंडी के सेरी मंच पर होगा जिला स्तरीय समारोह

Ankita | 6 अप्रैल 2023 at 2:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ध्वजारोहण

HNN/ मंडी

76वां हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। यह जानकारी समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री सुबह 11 बजे ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे और अपना शुभ संदेश देंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

एडीएम ने कहा कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के आयोजन पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, गृह रक्षक, होमगार्ड बैंड सहित अन्य द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

एडीएम ने आयोजन से जुडे़ पुलिस, नगर निगम, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त राकेश शर्मा ने किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]