Loading...

हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति की मासिक बैठक हुई संपन्न

PARUL • 11 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति की बैठक समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरिदास प्रजापति की अध्यक्षता में मंडी में सम्पन्न हुई। जिसमें दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

जिनमें तकरीबन दो वर्ष से पैंशन में बढ़ोत्तरी का न होना, न्यूनतम पैशन 5000 रुपए मासिक करना और पैंशन को आरम्भ में अस्थाई चिकत्सा प्रमाण पत्र के साथ लागू करना तथा हर दिव्यांग को या उसके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाना इत्यादि समस्याओं के ऊपर समिति के पदाधिकारीयों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

बैठक में प्रदेश सह सचिव व मीडिया प्रभारी रमेश चन्द भारद्वाज ने सरकार से मांग की कि जो कोई दिव्यांग नौकरी करने में बिलकुल भी सक्षम नहीं है और जिसकी देखभाल के लिए घर के किसी एक सदस्य को 24 घंटे उसके साथ रहना पड़ता है।

इस कड़ी में सरकार को चाहिए कि वो इस तरह के दिव्यांग के किसी एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करें, जिससे वो अपने पारिवारिक जरूरतों का निर्वाहन अच्छे से कर सकें। इस मौके पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल व महासचिव राज कुमार राणा इत्यादि मौजूद रहे।