Loading...

हिमाचल नगर निकाय उपचुनाव : अमरदीप, नीरजा और गीता बने पार्षद, 68.75% मतदान हुआ

NEHA • 30 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हिमाचल प्रदेश में नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जीत हासिल की है। सोलन नगर निगम के वार्ड-5 से अमरदीप पांजा 283 मतों से जीत हासिल कर पार्षद बने, जबकि नगर परिषद सुजानपुर से नीरजा ठाकुर और नगर परिषद नेरचौक से गीता देवी पार्षद बनीं।

पंचायती राज संस्थाओं के लिए 51.08% और नगर पालिकाओं के लिए हुए उपचुनाव में 68.75% मतदान हुआ है। सिरमौर जिला में सबसे अधिक 80.06% और हमीरपुर जिले में सबसे कम 44.63% मतदान हुआ। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है, जो सरकार की झूठी गारंटियों का करारा जवाब है।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि ज्यादातर प्रत्याशी कांग्रेस से जीते हैं। वहीं, सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सोलन में पार्षद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है, लेकिन अन्य सीटों पर भाजपा जीत के कोरे दावे कर रही है।