Loading...

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 50वें स्थापना दिवस पर सम्मान

PARUL • 12 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो के चालक पवन कुमार, शिमला लोकल डिपो के हेमराज और हमीरपुर डिपो के जगरनाथ को 25 साल से बिना दुर्घटना किए बसें चलाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित होंगे।

इस दौरान निगम के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में एक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया जाएगा और नाटक मंचन भी होगा।

इस अवसर पर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि निगम के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतरीन सेवाएं देने वाली कर्मचारी मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत होंगी।