Loading...

हिमाचल पुलिस में पहली बार महिलाओं को दिया जा रहा बिगुलर्स प्रशिक्षण

PARUL • 6 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस बल में पहली बार महिलाओं को बिगुलर्स प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रही महिलाएं गार्ड ऑफ ऑनर तथा अन्य समारोहों में बिगुलर होंगी। जिसके लिए प्रदेश पुलिस तीन महिला कांस्टेबल को बिगुलर की ट्रेनिंग दे रही है। इन महिलाओं में शिवानी, श्वेता और निशु हैं।

यह तीनों कांस्टेबल पांचवीं आइआरबीएन बस्सी में सेवाएं दे रही हैं। बता दें कि अब तक हिमाचल प्रदेश पुलिस में सिर्फ पुरुष ही बिगुलर हैं लेकिन अब जल्द ही इस जगह महिलाएं नजर आएंगी। बता दें कि बिगुल एक महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण भी है। ऐतिहासिक रूप से जंग के दौरान सैनिकों को निर्देश देने के लिए बिगुल का उपयोग किया जाता है।

अधिकारियों को इकट्ठा करने और शिविरों में मार्च करने के निर्देश देने के लिए भी बिगुल का उपयोग किया जाता है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ये पहल सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। हिमाचल पुलिस में तीनों महिला कांस्टेबल ने ये साफ किया है कि महिलाएं किसी से कम नहीं। महिलाएं घर से लेकर जंग तक हर काम में सक्षम हैं।