Loading...

हिमाचल प्रदेश आईएएस अधिकारी एसोसिएशन ने साहित्यकार आर.सी. शर्मा के निधन पर जताया शोक

Ankita • 21 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संघ, हिमाचल प्रदेश ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में आज यहां राज्य सचिवालय में सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी और प्रसिद्ध साहित्यकार रमेश चंद्र शर्मा (95) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। 

मुख्य सचिव ने उनके निधन को साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया और कहा कि उन्हें सरकारी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं और लेखन कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। 

बता दें हिमाचल सरकार के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे एवं प्रख्यात साहित्यकार रमेश चंद्र शर्मा का संक्षिप्त बीमारी के बाद शिमला में 94 साल की उम्र में निधन हो गया।

रमेश चंद्र शर्मा का जन्म 21 मार्च, 1929 को हुआ था। वह दैनिक ट्रिब्यून और इंगलिश ट्रिब्यून के संभवत: सबसे पुराने लेखक थे। उनकी कई रचनाओं और पुस्तकों को साहित्य पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके परिवार में बेटा चेतन शर्मा एवं बेटी चंदक हैं।