हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा अगले महीने
HNN/कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) 30 विषयों में शोध पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। पात्र उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए स्नातकोत्तर में कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए 5% छूट है।
परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये, ओबीसी के लिए 400 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रार प्रो. सुमन शर्मा ने बताया कि परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं। जेआरएफ, नेट, एसईटी और एसएलईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर से डाउनलोड हो सकेंगे और परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। विभिन्न विषयों में शोध पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिनमें वाणिज्य, पर्यटन, पारिस्थितिकी, साहसिक खेल, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक पर्यटन संवर्धन शामिल हैं।