लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को राष्ट्रपति ने प्रदान किए स्वर्ण पदक

PRIYANKA THAKUR | 11 जून 2022 at 10:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह के दौरान एक गरिमापूर्ण समारोह में दस मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। राष्ट्रपति ने इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करके हमें केवल नौकरी चाहने वाला नहीं बनना है, बल्कि डिग्री को रोजगार प्रदाता बनने के लिए भी उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं को समझना और उनसे कैसे निपटना है, यह समझना जरूरी है, जिसके लिए गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की पहचान उस संस्थान से की जाएगी, जहां से उन्होंने आपकी शिक्षा प्राप्त की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर स्वर्ण पदक और डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र जीवन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो हमारे व्यक्तित्व के समग्र विकास और हमारी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। हिमाचल प्रदेश ने एक छोटा राज्य होने के बावजूद भी शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े राज्यों को रास्ता दिखाया है और जिसका श्रेय इस पहाड़ी राज्य के शिक्षकों को जाता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों की सुविधा के लिए शीघ्र ही केंद्रीय विश्वविद्यालय का अपना परिसर होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का ध्येय स्वरोजगार और नवीन शिक्षा प्रदान करना रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 400 से अधिक छात्र पदक और डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]