Loading...

हिमाचल प्रदेश के इस जिले में बनेगा आइस स्केटिंग रिंक….

Ankita • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा के समीप दोजा रोड पर आइस स्केटिंग रिंक बनेगा। बता दें यह आइस स्केटिंग रिंक के बन जाने से क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को भी यहां विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियां करने को मिलेंगी।

इससे स्थानीय युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जानकारी के मुताबिक, आइस स्केटिंग रिंक अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार 60×30 मीटर में तैयार किया जाएगा। आइस स्केटिंग रिंक की प्रस्तावित भूमि का निरिक्षण उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन सुरेंदर मोहन के साथ किया।

उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि इस आइस स्केटिंग रिंक के लिए भूमि का हस्तांतरण हो चूका है तथा यह भूमि आइस स्केटिंग के लिए बेहद उपयुक्त है।