Loading...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पंजावर-बाथड़ी सड़क 25 अक्तूबर तक बंद रहेगी।

PARUL • 29 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने बताया कि टी-13 पंजावर-बाथड़ी सड़क के 23 से 28 किमी स्पैन के स्तरोन्नत कार्य के चलते सड़क का यह भाग 25 अक्तूबर तक 29 दिनों के लिए यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा, ताकि स्तरोन्नत कार्य बाधित न हो और शीघ्र पूरा किया जा सके।

इस अवधि के दौरान सड़क के इस भाग में यातायात के लिए विकल्प के तौर पर शहीदी स्मारक-सूबोआणा संपर्क सड़क में मोड़ा गया है। यानी वाहन चालकों को इस मार्ग से होकर गुजरना होगा।