हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सड़क हादसा, टिपर दुकानों में घुसा, चालक की मौत

By PARUL October 18, 2024 1 min read

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बीती रात करीब 2:00 बजे पंजाब की ओर से टाहलीवाल जा रहा एक टिपर गुरपलाह में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा।

इस हादसे में एक दवाई की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और टिपर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ग्राम पंचायत बाथू प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन की जा रही है।