हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में 2 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 17 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 18 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 और 16 अक्तूबर को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट का असर रहेगा। इस दौरान इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी हुई है।
शेष जिलों के लिए इस दौरान येलो अलर्ट जारी हुआ है। भारी बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को अब गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।