Loading...

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार

Ankita • 25 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में 5 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार है। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 30 नवंबर तक राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

इसके अलावा एक-दो स्थानों के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।