हिमाचल के प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला आज रविवार को अपनी पत्नी जानकी शुक्ल संग अयोध्या पहुंचे। बता दें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला रविवार सुबह राम पार्क स्थित हैलीपैड पर पहुंचे। जहां भाजपा नेता ऋषिकेश उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कार से हनुमान गढ़ी पहुंचे। जहां हनुमान लला के दरबार में माथा टेका।

इसके बाद श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे, जहां परिसर में विराजमान राम लला का दर्शन पूजन किया। राज्यपाल ने दोनों परिसर में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण स्थल का अवलोकन भी किया।राज्यपाल अयोध्या में करीब दो घंटे बिताने के बाद वापस लखनऊ के लिए रवाना हुए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





