लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचे में हुआ है व्यापक बदलाव- डिप्टी सीएम

Ankita | 26 जून 2024 at 8:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डिप्टी सीएम ने जिला ऊना के 300 से अधिक स्कूली मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

HNN/ ऊना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचे में व्यापक बदलाव हुआ है। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कई नामी संस्थान स्थापित हुए हैं जिनके चलते जहां प्रदेश के युवाओं को इन संस्थानों में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हुए हैं तो वहीं प्रदेश का शैक्षणिक ढांचा भी सुदृढ़ हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उप मुख्यमंत्री आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह में द न्यूज़ रडार इंग्लिश न्यूज़ नेटवर्क द्वारा आयोजित शाइनिंग ऑवार्ड समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस समारोह में जिला ऊना के विभिन्न शिक्षा बोर्डों द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 50 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय फैशन डिज़ाईनिंग तकनकी संस्थान(आईआईएफटी), भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान(आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम), भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान(ट्रिपल आईटी) विभिन्न मेडिकल कॉलेज़ व पीजीआई चंडीगढ़ का सैटेलाईट सेंटर जैसे कई संस्थान स्थापित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा ढांचे में हो रहे इन व्यापक बदलावों का जहां प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे है तो वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण कर कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा जीवन में आगे बढ़े तथा कई अभिभावक बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए पूरा जीवन लगा देते हैं। ऐसे में उन्होंने बच्चों से कहा कि वे कदम आगे बढ़ाए तथा दुनिया को पहचानने का प्रयास करें ताकि वह अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर सकें।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला के ये प्रतिभावान बच्चे प्रदेश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों से नशे के खिलाफ महौल बनाने में भी अपना सहयोग प्रदान करने का आहवान किया। साथ ही चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज प्रदेश के दूर-दराज और जन-जातीय क्षेत्रों तक अपने पांव पसार चुका है।

इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जहां प्रदेश सरकार सख्ती से कार्य कर रही है तो वहीं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के साथ अपनी बात साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में आय सृजन के साधन सीमित है तथा प्रदेश पर भारी भरकम कर्जे का बोझ है। ऐसे में आय सृजन में नई-नई संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में ही मनचाहा वाहन नम्बर प्राप्त करने के लिए खुली बोली के माध्यम से सरकार को लगभग 15 करोड़ रूपये की आय प्राप्त हुई है।

प्रदेश में 22 हज़ार मेगावॉट पन विद्युत दोहन की क्षमता है जिसमें से लगभग 11 हज़ार मेगावॉट पन विद्युत क्षमता का दोहन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हिमाचल प्रदेश की लाईफ लाईन है तथा प्रदेश के दूर-दराज व आखिरी गांव तक बस सुविधा उपलब्ध हो इस दिशा में भी कार्य कर रही है। भले ही इससे एचआरटीसी को घाटा सहन कर पड़ रहा है।

पिछले 25 वर्षों के लगातार प्रयासों से शिक्षा का हब बनकर उभरा हरोली

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने तो हरोली में मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने के संस्थान उपलब्ध नही थे। लेकिन लगातार प्रयासों से जहां हरोली में आज 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं कार्यरत हैं तो वहीं उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने को 3 डिग्री कॉलेज़ स्थापित किए हैं। तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 2 आईटीआई खोली गई हैं।

उन्होंने कहा कि पालकवाह में 25 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित कौशल विकास केंद्र को सुदृढ़ बनाने के लिए भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान सलोह के साथ एक एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है जिसके तहत आने वाले समय में यहां प्रति वर्ष 2 हज़ार युवाओं को कौशल विकास की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी तो वहीं संस्थान के ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]