Loading...

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं के लिए लगाए जाएंगे शिकायत बॉक्स

Ankita • 8 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में छेड़छाड़ की शिकायतों में बढ़ोतरी के बाद शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में शिकायत पेटियां लगाने जा रहा है। छात्राएं लिखित शिकायत इसमें डाल सकेंगी।

ये पेटियां स्कूल-कॉलेज के प्रिंसिपलों की निगरानी में लगेंगी। शिकायत पेटियों की पुख्ता निगरानी की जाएगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर शिकायत बॉक्स स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इन शिकायत बॉक्सों का प्रयोग करने के लिए छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं।