हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के भरें जाएंगे इतने पद……
हिमाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन 10 फीसदी घटा, नवंबर में ही खरीद शुरू
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालो युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बता दें हिमाचल बिजली बोर्ड में जल्द विभिन्न श्रेणियों के 2600 पद भरें जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
बैठक के दौरान 20 मई को हुई सर्विस कमेटी के फैसलों पर निदेशक मंडल ने अपनी मुहर लगाई। टीमेट की पदोन्नति के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को भी संशोधित कर दिया गया है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अगली सर्विस कमेटी की बैठक में प्रस्ताव लाने पर सहमति जताई गई।