हिमाचल प्रदेश में अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, एक क्लिक पर जाने कहां कितना हुआ…

In Himachal Pradesh, so far the percentage of polling has been done, on one click, know where the polling was

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।ऊपरी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 9:00 बजे तक 4.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआई वोटर भी हैं।

बता दें कि अब तक सामने आये रुझान में सबसे ज्यादा मतदान जिला सोलन में हुआ है। सोलन में अब तक 7.09 प्रतिशत मतदान हुई है। वही, उसके बाद जिला सिरमौर में 6.78 प्रतिशत मतदान, जिला मंडी में 6.24 प्रतिशत मतदान, कांगड़ा में 5.79 प्रतिशत मतदान, हमीरपुर जिला में अब तक 5.65 प्रतिशत मतदान, ऊना जिले में 5.47 प्रतिशत मतदान, शिमला जिले में 5.26 प्रतिशत मतदान, चंबा में 5.03 प्रतिशत मतदान, कुल्‍लू में, 3.74 प्रतिशत मतदान, बिलासपुर में 3.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।