लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश में इस ग्राम पंचायत का सचिव निलंबित, यह है वजह….

Ankita | 24 नवंबर 2023 at 9:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के विकास खंड कुपवी की ग्राम पंचायत मझोली के पंचायत सचिव नरेश शर्मा को वित्तीय अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बता दें ये आदेश अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिमला अभिषेक वर्मा ने जारी किए हैं। लंबित समय में पंचायत सचिव नरेश शर्मा का नियुक्ति का स्थान खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुपवी निर्धारित किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पंचायत सचिव नरेश शर्मा को विकास खंड कुपवी की ग्राम पंचायत मलाट, कुलग व जुबली में भी लाखों रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के लिए ऑडिट रिपोर्ट में दोषी ठहराया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]