HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
बता दें मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से 19 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने की संभावना है।
प्रदेश के लोगों को दिन के समय ठंड से भी कुछ राहत मिल सकती है। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

