हिमाचल प्रदेश में इस दिन से फिर करवट बदल सकता है मौसम…….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। वहीँ मौसम साफ रहने से अब प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली है। प्रदेश में कई दिनों से चटकती धूप खिली हुई है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 26 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।
बता दें 23 नवंबर से प्रदेश में मौसम फिर करवट ले सकता है। 23 नवंबर से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का हिमाचल सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में प्रभाव देखने को मिल सकता है।
राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।