HNN/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में बारिश के थमने के बाद उमस बढ़ गई है। मंगलवार को धर्मशाला में 36 साल बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 1988 में सितंबर में पारा 38 डिग्री था। चार साल बाद ऊना में भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ।
राजधानी शिमला और कांगड़ा में भी उमस पसीने छुड़ा रही है। शिमला में लगातार दूसरे दिन पारा 28 और कांगड़ा में 35 डिग्री रहा। मंगलवार को प्रदेश के 17 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के साथ तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई है। 26 और 27 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट है। 28 से 30 सितंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group