Loading...

हिमाचल प्रदेश में एक बेटी जन्म पर 2 लाख व दूसरी बेटी जन्म पर इतने रुपए देगी सरकार….

PARUL • 5 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश पूर्व गर्भाधान व प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 पर निदेशालय स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियम द्वारा राजधानी शिमला में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दो दिवसीय कार्यशाला में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बड़ी घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा एक बेटी के जन्म पर दो लाख व दूसरी बेटी के जन्म पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश में लिंगानुपात में तीसरे स्थान पर है। आज पंचायती राज संस्थाओं में 56 प्रतिशत महिलाएं हैं। महिलाओं के राजनीति में आने के कारण भ्रूण हत्या में कमी आई है। महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री ने बेटी के पैदा होने पर दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 35 हज़ार बढ़ाते हुए एक बेटी पर दो लाख जबकि दूसरी बेटी होने पर एक लाख की मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भ्रूण जांच न हो इसके लिए सख्ती की जरूरत हैं। जनजातीय महिलाओं को जमीन का हक नहीं दिया जाता है। उन्हें कैसे जमीन का हक और शादी की उम्र को कैसे बढ़ाया जा सकता है, सरकार इस पर विचार कर रही है।