Loading...

हिमाचल प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, जानें अगले कुछ दिनों तक का मौसम पूर्वानुमान….

Ankita • 22 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से अगले सप्ताह मानसून विदा होना शुरू हो जाएगा। पूरे प्रदेश से मानसून की वापसी इस महीने के आखिर तक होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बता दें कि प्रदेश से मानसून विदा होने की सामान्य तिथि 25 सितंबर है, लेकिन 2022 में यह आठ दिन बाद 3 अक्तूबर को विदा हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी, कम ऊंचाई वाले व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 25 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है। 25 सितंबर के बाद मानसून राज्य से विदा हो सकता है। राज्य के सभी भागों में 26 सितंबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।