हिमाचल प्रदेश में जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी के 2800 पदों पर भर्ती जल्द
HNN/शिमला
दिवाली के बाद हिमाचल प्रदेश में जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी के 2800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और राज्य चयन आयोग हमीरपुर को सिफारिश भेजने की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नियमों में बदलाव किया जा रहा है.
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बैचवाइज आधार पर जेबीटी और टीजीटी के करीब 2500 पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। चयन आयोग भंग होने के चलते सीधी भर्ती में देरी हुई। अब आयोग के सुचारू तौर पर काम करने से शिक्षा विभाग भी भर्तियों को गति देने जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को सीधी भर्ती से संबंधित नियमों को अंतिम रूप देने को कहा है.
इस माह के अंत तक भर्ती एवं पदोन्नति नियम तैयार कर आयोग को विज्ञापन जारी करने के लिए विभाग की ओर से पत्र भेजा जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 2800 नए शिक्षकों की स्कूलों में नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा है। सरकार से अंतिम मंजूरी मिलते ही राज्य चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का पत्र भेजा जाएगा।