Loading...

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

Ankita • 13 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

दुर्गा पूजा और दिवाली पर बंगाल और गुजरात से बहुत कम संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। बता दें ताजा बर्फबारी के बाद प्रदेश में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर अगर बर्फबारी हुई तो प्रदेश में पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा।

विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान बर्फबारी के बाद हर साल हिमाचल में सैलानियों का तांता लगता है। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए देश भर से सैलानी कुल्लू-मनाली, शिमला-नारकंडा, लाहौल-स्पीति का रुख करते हैं।

रोहतांग पास, लाहौल-स्पीति, चांशल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर अच्छी बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पर्यटक वाहनों पर प्रदेश सरकार की ओर से लगाए गए दोहरे टैक्स के बाद बीते दो महीनों से कम संख्या में ही सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।