हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में आज धूप खिली हुई है। चटक धूप खिलने से मैदानी भागों में पारा चढ़ने लगा है। चटकती धूप खिलने से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
बता दें हिमाचल के मैदानी जिलों में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप खुली हुई है। तेज धूप से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।