Loading...

हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों से भेदभाव

NEHA • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए। आयोग ने त्योहारों के दौरान स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न के बारे में चिंताओं को संबोधित करते हुए निर्देश जारी किए हैं।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में त्योहारी सीजन के दौरान विद्यार्थियों से भेदभाव और शारीरिक दंड न दिया जाए। रक्षाबंधन के दौरान राखी, तिलक या मेहंदी लगाने पर दंड देने की शिकायतों पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए सभी राज्य सरकारों को पत्र जारी किए हैं। अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 17 का पालन करने का पत्र में हवाला दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में त्योहारी सीजन के दौरान विद्यार्थियों से भेदभाव और शारीरिक दंड देने पर रोक लगा दी गई है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए।