हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार

हिमाचल में नवंबर में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम और दिन को भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में कुछ दिन तक मौसम साफ बना रहेगा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।

बता दें प्रदेश के सभी भागों में 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 22 दिसंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।