हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार : 10 अक्तूबर तक खराब रहेगा मौसम

By NEHA Published: 9 Oct 2024, 10:36 AM | Updated: 9 Oct 2024, 10:36 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में दोपहर बाद मौसम बदला और चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से आगे वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय नहीं होने से प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा।

दस अक्तूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि शिमला में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अन्य क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान में बदलाव देखा गया।