Loading...

हिमाचल प्रदेश में भरें जाएंगे शिक्षकों के इतने पद, सरकार ने दी मंजूरी…..

Ankita • 22 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रारंभिक शिक्षा विभाग शिक्षकों के विभिन्न वर्ग में 5291 शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। सरकार की ओर से विभाग को इस संबंध में आगे की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। इस दौरान टीजीटी आर्ट्स के 1070, टीजीटी नान मेडिकल 776, टीजीटी मेडिकल 430, शास्त्री के 494 व जेबीटी के 2521 पद भरे जाएंगे।

सरकार ने विभाग को इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 2,600 पद बैचवाइज और 2,691 पद सीधी भर्ती से नया चयन आयोग भरेगा। बैचवाइज भर्ती के तहत टीजीटी के 1,135, जेबीटी के 1250 और शास्त्री के 240 पद भरे जाएंगे। शेष पदों को चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएगा।

हालांकि इस दौरान ड्राइंग मास्टर और फिजिकल एजुकेशन टीचर के पद भरने की स्वीकृति भी सरकार ने दी है लेकिन इस भर्ती के लिए स्कूलों में 100 छात्रों की एनरोलमैंट की शर्त होगी। हालांकि विभाग की मानें तो जिन स्कूलों में 100 से कम बच्चे हैं, उन स्कूलों के ड्राइंग मास्टर और फिजिकल एजुकेशन टीचर को ऐसे स्कूलों में भेजा है, जहां बच्चों की संख्या 100 से अधिक है। शिक्षा विभाग ने उक्त शिक्षकों का युक्तिकरण किया है।