हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने बनाए 14 लाख सदस्य
HNN/शिमला
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में 14 लाख सदस्य बनाए हैं, जिनमें 11 लाख ऑनलाइन और 3 लाख ऑफलाइन सदस्य शामिल हैं। पार्टी का लक्ष्य 16 लाख सदस्य बनाने का है, जिनमें से 15 अक्तूबर तक 15 लाख सदस्य बना लिए जाएंगे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी ने हर बूथ पर 200 सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य भर में 8000 पोलिंग बूथ हैं। सदस्यता अभियान 15 अक्तूबर को पूरा होगा, उसके बाद सक्रिय सदस्यों को बनाने का काम शुरू होगा।
भाजपा का फोकस ऑनलाइन तरीके से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का है। पार्टी ने नए मंडलों को बनाने का प्रस्ताव नहीं होने की बात कही है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार ही इस संबंध में आगे बढ़ेंगे। इस समय भाजपा के प्रदेश में 74 मंडल हैं।