हिमाचल प्रदेश में विधायक निधि से रिटेनिंग वॉल और नालों का चैनलाइजेशन
हिमाचल प्रदेश में वाइनरी स्थापित करने की परियोजना शुरू, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना में रिटेनिंग वॉल, ब्रेस्ट वॉल और नालों का चैनलाइजेशन करने की मंजूरी दी है। यह निर्णय बरसात के बाद हुए नुकसान के बाद लिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लाभ होगा।
इस योजना के तहत विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में संरक्षण के कार्य करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पर पिछले वर्ष आई आपदा के बाद ढील दी थी, जिसे अब आगे भी जारी रखा जाएगा। यह व्यवस्था 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी।
इस निर्णय से प्रदेश के लोगों को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ होगा, जहां भारी बारिश के चलते जमीनों पर कटाव हुआ था। यह छूट अल्पकाल के लिए तात्कालिक थी, जिसे अब आगे भी जारी रखा जाएगा।