Loading...

हिमाचल प्रदेश में होने वाली टेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी….

Ankita • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

उम्मीदवार ऐसे कर सकते है डाउनलोड……

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने टेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वे हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का कार्यक्रम…….

जेबीटी टीईटी – 26 नवंबर
शास्त्री टीईटी – 26 नवंबर
टीजीटी नॉन मेडिकल – 27 नवंबर
भाषा शिक्षक – 27 नवंबर
टीजीटी आर्ट्स – 3 दिसंबर
टीजीटी मेडिकल – 3 दिसंबर
पंजाबी टीईटी – 9 दिसंबर
उर्दू टीईटी – 9 दिसंबर

ऐसे करें डाउनलोड…..

  • आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद एचपीटीईटी एडमिट कार्ड के लिए सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • एचपी टीईटी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।