Loading...

हिमाचल प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान

PARUL • 11 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पारे में आई कमी से प्रदेश के उच्च क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 16 अक्तूबर तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 4.2, कल्पा में 5.5, समदो में 7.1, मनाली में 9.9, भरमौर में 10.5, कांगड़ा में 13.0, शिमला में 14.0 और धर्मशाला में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से मौसम में यह बदलाव आया है।