Loading...

हिमाचल प्रदेश युवा उत्सव में चमका राजगढ़ का सितारा, शुभ्रा ने सितार वादन में हासिल किया तृतीय स्थान

Shailesh Saini 10 Nov 2025 Edited 10 Nov 1 min read

राजकीय महाविद्यालय की छात्रा ने संजौली में आयोजित ग्रुप-II प्रतियोगिता में सिरमौर जिले को किया गौरवान्वित

हिमाचल नाऊ न्यूज़ राजगढ़।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) का प्रतिष्ठित युवा उत्सव ग्रुप-II इस वर्ष 4 से 7 नवंबर 2025 तक राजकीय उत्कृष्ठ महाविद्यालय, संजौली (शिमला) में आयोजित किया गया।

इस भव्य आयोजन में प्रदेश भर के लगभग 45 महाविद्यालयों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस युवा उत्सव में, राजगढ़ क्षेत्र और जिला सिरमौर का नाम रोशन करते हुए, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की द्वितीय वर्ष की छात्रा शुभ्रा ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

शुभ्रा ने प्रतिष्ठित सितार वादन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने संगीत विभाग के आचार्यों डॉ. सविता सहगल और डॉ. विपिन ठाकुर के साथ-साथ विजेता छात्रा शुभ्रा को बधाई दी।प्राचार्य डॉ. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “शुभ्रा ने न केवल राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे राजगढ़ क्षेत्र और जिला सिरमौर को गौरवान्वित किया है।

” उन्होंने शुभ्रा को सितार वादन में और अधिक कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।