Loading...

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में उलटफेर, बीजेपी उम्मीदवार की हुई जीत

PARUL • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

कांग्रेस के इतने विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग….

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंधवी को हरा दिया। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने जीत का दावा किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां जीत की संभावना नहीं थी वहां हमने जीत हासिल की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें 34 वोट कांग्रेस और 34 वोट बीजेपी को मिले। जिसके बाद टॉस हुआ और हर्ष महाजन ने बाजी मार ली। वहीं कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

बता दें राजधानी शिमला में वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई थी और सबसे आखिर में चिंतपूर्णी से कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू ने वोट डाला। बीमार होने की वजह से बबलू को हेलीकॉप्टर से विधानसभा लाया गया था। इसमें सभी 68 विधायकों ने मतदान किया।